फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। फेफड़ों से संबंधी बीमारी से जूझ रहे जिला जेल में सजायाफ्ता एक कैदी की मौत हो गई। सिडकुल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जेलर एसएम सिंह ने बताया कि सहदेव (39) पुत्र लाल बहादुर निवासी गांव सेरखेड़ी नगीना बिजनौर, यूपी को फेफड़ों से संबंधी बीमारी थी। उसे दो दिन पूर्व एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से फिर जेल वापस लाया गया था। रविवार की देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जेलर ने बताया कि पिछले वर्ष जून में मृतक को पौड़ी जेल से हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया था। उसके खिलाफ कोटद्वार में नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें पोक्सो एक्ट के तहत उसे सात साल की सजा हुई थी। बताया कि रविवार को उसके परिजन भी उससे मुलाकात कर वापस गए थे। इधर, सिडकुल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें