फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन


पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व युवक ने अपने सिर पर बोतल फोड़कर भी खुद को चोटिल कर गुस्सा जाहिर किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की जोगिया मंडी की है। अशोक उर्फ हाथी पुत्र किशन लाल जोगिया मंडी में परिवार समेत रहता था। रविवार की देर शाम उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गुस्से में अशोक ने अपने सिर पर बोतल दे मारी थी। परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से लौटने के बाद अशोक घर पर ही मौजूद था। देर रात उसकी पत्नी की जब आंख खुली तो पति को रस्सी के फंदे के सहारे पंखे से झूलता देखा। पत्नी के शोर मचा देने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने आत्महत्या की है है। मामले की जांच कर रहे है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें