फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर की पैडी से निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

पंडितों ने शनिवार को प्राचीन मां चामुंडा देवी कलश यात्रा का पूजन विधि विधान से किया। हरकी पैड़ी से कलश यात्रा का प्रारंभ किया गया जो अपर रोड, जूना अखाड़ा चौक, ललतारौ पुल से होते हुए बिल्केश्वर मंदिर पहुंची। यहां पर पहले ही मौजूद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलश यात्रा को पार्क में जाने से रोक किया। जिसका प्राचीन मां चामुंडा देवी उत्थान समिति ने विरोध किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के समिति के पदाधिकारियों को समझाकर शांत किया और प्राचीन संकटमोचन हनुमान मंदिर मां चामुंडा देवी प्रवेश द्वार पर कलश की स्थापना करवाई। समिति के सचिव पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि मां चामुंडा देवी प्रवेश द्वार पर ही नवरात्र पूजा संपन्न होगी और दुर्गा नवमी पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में बाबा नंद गिरि, चरणजीत पाहवा, रवि शर्मा, विशाल शर्मा, विनोद, दीपक गुप्ता, अशोक गिरि, बंटी, पप्पू, अशोक, संदीप नाथ, सौरभ शर्मा, दिनेश शर्मा, हनुमंत भारद्वाज, रवि बाबू शर्मा, राहुल लाल बहादुर, विपिन लखेड़ा, सोमा तिवारी, सुदमा लाल, रिंकू, हर्ष, प्रकाश, कन्हैया, पवन, पम्मी, दीपक, शक्ति, श्रीकांत लाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें