फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारों के बच्चों एवं वृंदावन के कलाकरों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह से होली के रंग में डूब चुकी है। शहर के प्रमुख बाजार, कालोनियां और बस्तियों में लोग होली के रंग से रंगे नजर आ रहे हैं। कई जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह लोग होली के गीतों पर थिरक रहे हैं। वृंदावन के कलाकार भी समारोह में चार चांद लगा रहे।
कनखल स्थित गौतम फार्म हाउस में देवभूमि बिजनौरी महासभा के होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि दक्षिण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि होली भाईचारे का प्रतीक त्योहार है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सभी गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा कर होली मनाएं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, बिजनौरी महासभा के अध्यक्ष बलराम सिंह, संरक्षक डा. एचके सिंह, मधूसुदन अग्रवाल, चेयरमैन राजीव शर्मा, भारत भूषण विद्यालंकार, शशी गहलोत, विशनलाल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य बंधु समाज ने मनाया फाल्गुन महोत्सव
वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के तत्वावधान में फाल्गुन महोत्सव गीत संगीत की धुनों पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि लक्सर विधायक संजय गुप्ता का आयोजकों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। महिला विंग की सदस्यों ने होली पर्व में शामिल अतिथियों का आभार प्रकट किया। अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। कार्यक्रम में महामंत्री अनूप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, हितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, दाऊदयाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, केडी गुप्ता, डा.आदेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें