फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की खाद्य सुरक्षा पर पड़ी चुनाव ड्यूटी की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी नामांकन प्रक्रिया में खानपान की व्यवस्था में लगाने से होली पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने का काम धीमा पड़ गया है। विभाग की तरफ से अभियान नहीं चलने से मिलावटखोर चांदी काट रहे हैं।
विज्ञापन

होली पर खोया, मावा, तेल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों में बड़े पैमाने पर मिलावट की जाती है। बाहरी राज्यों से भी बड़े पैमाने पर मिलावटी दुग्ध पदार्थ हरिद्वार पहुंचते हैं। हर बार होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अभियान चलाकर सैंपल लेने का काम करते थे। इससे काफी हद मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लग जाती थी। इस बार विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लग गई है। पूरे जिले की जिम्मेदारी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी और तीन क्षेत्रीय अधिकारियों के पास है। दो अधिकारियों की ड्यूटी नामांकन प्रक्रिया में खाने की व्यवस्था करने में लगाई गई है, जबकि एक क्षेत्रीय अधिकारी रुड़की और दूसरा हरिद्वार में होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण अधिकारियों को बड़े स्तर पर जांच नहीं कर पा रहे हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल ने बताया कि दो अधिकारी फील्ड में निरंतर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। मिलावट को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें