फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में उल्लास के साथ मनाया रक्षा बंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। जिले में रविवार को भाई- बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक कर उन्हें राखी बांधी और लंबी उम्र की कामना की। बदले में भाइयों ने उपहार देते हुए बहनों को हर सुख- दुख में साथ निभाने का वादा किया।
रक्षा बंधन के त्योहार का उल्लास सुबह से ही नजर आने लगा था। पूजा- अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। वहीं विवाहित बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए रवाना हुईं। इससे रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही। ज्वालापुर, बहादराबाद और धनौरी आदि स्थानों पर बने बस स्टैंड पर वाहन के इंतजार में बहनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। निजी वाहनों से लोग अपनी रिश्तेदारी में रवाना हुए। मायके पहुंची महिलाओं ने सुबह से इंतजार कर रहे भाइयों को राखी बांधी। जबकि भाइयों ने बदले में उन्हें उपहार भेंट किए। दिन भर चले त्योहार के इस उल्लास का क्रम शाम तक बना रहा।
विज्ञापन



जेल में पहुंचे डीएम, महिला बंदियों से बंधवाई राखी
हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत इस बार भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाने जिला कारागार रोशनाबाद पहुंचे। उन्होंने महिला कैदियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। तिलक लगवाकर राखी बंधवाई और उपहार भी भेंट किए। इस दौरन जेल अधीक्षक एसएम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने महिला बंदियों से उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा भी दिलाया। जिलाधिकारी का अपनत्व देखकर कई महिला कैदियों को आंखें भी छलक उठी। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं भी जेल में बंद अपने भाइयो को राखी बांधने पहुंची और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके लिए दुआएं मांगी।


बॉक्सिंग शिविर में भी रहा राखी का उल्लास
हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित एसएम पब्लिक स्कूल में चल रहे बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर में भी रक्षाबंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। अपने परिवारों से दूर रहकर बॉक्सिंग की बारीकियां सीख रहीं अलग- अलग शहरों की बालिकाओं और बालकों के साथ शिविर संचालकों ने त्योहार की खुशियां बांटी। हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग, कोच नवीन चौहान, अरविंद चौधरी आदि ने बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भी भेंट किए। इस दौरान समाज सेविका नरेशरानी गर्ग, आलोक गिरी, सचिन अरोड़ा, नवीन राजवंश आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीबों को बांटे उपहार
हरिद्वार। रक्षाबंधन के दिन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ निर्मल बस्ती शिवालिक नगर में गरीबों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने कई बच्चों और पुरुषों को राखी बांधी। वहीं गरीब परिवारों की बेटियों ने कार्यकर्ताओं को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों और युवाओं को टीशर्ट, चॉकलेट आदि उपहार बांटे गए। किरण सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों के साथ त्योहार मनाना और उनकी खुशी में साझेदार बनने से बड़ा कोई संतोष और सुख नहीं है। इस दौरान शांति विश्वास, मुन्नी देवी, रुबी सिंह, गुड्डी देवी, नीलेश पांडे, रीमा चतुर्वेदी, विक्रांत सिंह, ममता, बिंदु सिंह, ऋषिपाल, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



धनौरी। रक्षाबंधन के त्योहार पर धनौरी क्षेत्र में हर जगह उत्साह दिखाई दिया। बाजार में भी खासी रौनक रही। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए महंगी से मंहगी राखी खरीदी तो भाइयों ने भी उपहार खरीदे। यूपी और उत्तराखंड सरकार की ओर से बसों मे महिलाओं को निशुल्क सफर की व्यवस्था थी। उत्तरप्रदेश परिवहन की सहारनपुर डिपो की बस के चालक रविंद्र कश्यप ने बताया कि महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया गया। बस मे करीब सत्तर प्रतिशत तक महिला सवारियों ने सफर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें