फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी विस्थापित कालोनी का युवक गंगनहर में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। गंगनहर में कूद कर रहे जिस युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ है उसकी पहचान हो गई है। पुलिस पड़ताल में युवक का नाम संदीप उर्फ मार्शल पुत्र वीर सिंह निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर निकलकर सामने आया है। रिटायर्ड भेलकर्मी का बेटा बेरोजगार है और उसका अता पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम एक वीडियो बड़ी तेजी से वॉयरल हुआ। रानीपुर झाल के पुल के इस वीडियो में नीचे की तरफ एक युवक खड़ा दिखाई दे रहा है और पुल से नीचे उतरकर एक युवक उसे बचाने का प्रयास कर रहा है। तभी युवक गंगनहर में छलांग लगा देता है। उसे बचाने के लिए उतरा युवक फिर वापस ऊपर पुल पर चला जाता है। गंगनहर में कूदे युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। माना जा रहा था कि युवक ने गंगनहर में कूदकर खुदकुशी की है। वीडियो के वॉयरल होने पर स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि युवक की पहचान संदीप उर्फ मार्शल के रूप में हुई है। वह बेरोजगार है। युवक की तलाश कर रहे हैं, उसका कुछ अता पता नहीं चल सका है। युवक के गंगनहर में कूदने की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें