फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एकत्रित होंगे समस्त विभागों के कर्मचारी, निकालेंगे महारैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा विभिन्न मांगों को लेकर इसके लिए महासंघ के पदाधिकारियों ने विभागवार संपर्क किया। इससे पहले उन्होंने रैली की तैयारियों को लेकर रोडवेज परिसर में बैठक कर कर्मचारियों से आकस्मिक अवकाश लेकर धरना और रैली में अपनी ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया।
संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा में एसीपी का लाभ दिया जा रहा है। जबकि उत्तराखंड सरकार ने उसमें बदलाव करते हुए 10, 20, 30 वर्ष की सेवा के बाद लाभ देने का निर्णय लिया है। उन्होंने राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, सातवें वेतनमान की संस्तुतियों के अनुरूप समस्त भत्तों का लाभ सभी विभागों में कर्मचारियों को देने, पुरुष कर्मचारियों को 52 वर्ष एवं महिला कर्मचारियों को 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर स्थानांतरण एक्ट से मुक्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के 23 परिसंघों ने मिलकर मोर्चा का गठन कर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं महारैली का आह्वान किया है। रैली सुबह 11 बजे रोशनाबाद में विकास भवन से कलक्ट्रेट भवन तक होंगी। रैली के बाद जिलाधिकारी को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें