फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंगा स्वच्छता कार्यक्रम की वर्षगांठ मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगा सेवा दल और ज्वालापुर व्यापार मंडल ने जटवाड़ा पुल गंगा घाट में प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की पहली वर्षगांठ का आयोजन किया।
बृहस्पतिवार को ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला पीठ बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर के विधायक आदेश चौहान और मेयर मनोज गर्ग, ज्वालापुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रोहिताश कुंवर ने दीप प्रज्जवलित कर मां गंगा की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं गंगा सेवा दल के संयोजक ओमप्रकाश विरमानी ने कहा कि स्वच्छता अभियान निरंतर 52 सप्ताह से चल रहा है। इसके साथ ही समय-समय पर पौधारोपण कार्यक्रम भी किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान अन्नया मित्तल, प्रीयल अग्रवाल, महक तनेजा, तरंग बंसल, अभिनव सिंघल, सृष्टि अरोड़ा, अन्नया चौहान पलक सिंघल आदि ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी। वहीं गंगा सेवा दल एवं ज्वालापुर व्यापार मंडल ने अतिथियों को शॉल, गंगाजली, रुद्राक्षमाला व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विधायक आदेश चौहान ने गंगा घाटों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने गंगा सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. भविष्य कुमार (चिकित्सा) और आचार्य सुमित रावल (ज्योतिष) को उत्तम कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में
विज्ञापन

महामंत्री विक्की तनेजा, ओमप्रकाश विरमानी, गौरव गोयल, संजीव मेहता, मुकेश गुप्ता, रूपेश गोयल, सुमित अग्रवाल, तरुण भाटिया, बक्शी चौहान, सुमित रावल, नरेश बजाज, सचिन अरोड़ा, संजय वर्मा, श्याम कोचर, संजीव चौहान, मगन बंसल, अन्नू वर्मा, अनिल त्यागी, अभिषेक बंसल, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें