फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी छात्र के साथ मारपीट के विरोध में कक्षाओं में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अनशनकारी छात्र राहुल चौधरी के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को बीएससी बैक पेपर की तैयारियों को चल रही कक्षाओं पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर दी। छात्रों ने मारपीट के आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ छात्रों को आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। एक अन्य छात्र मनीष मलिक भी अनशन पर बैठ गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विवि के छात्रा फेल छात्रों की निशुल्क चेकिंग, कुलसचिव के खिलाफ कार्रवाई सहित कई मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। बुधवार को परिषद से जुड़े छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार देर रात लघुशंका के लिए गए अनशनकारी छात्र राहुल चौधरी के साथ मारपीट कर दी गई थी। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के विरोध में आंदोलनकारी छात्रों ने विवि में बीएससी की कक्षाओं में तालेबंदी कर दी। इसके बाद छात्र अनशन स्थल पर एकत्र हुए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर राहुल चौधरी ने कहा कि छात्रों के हितों के लिए चल रहे आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगोें को नहीं माना जाता आंदोलन खत्म नहीं होगा। अनशन पर बैठे एबीवीपी के जिला सहसंयोजक तरुण चौहान ने कहा कि जब तक छात्रों की 16 सूत्री जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश विद्यार्थी ने कहा कि आंदोलन किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा। विवि प्रशासन को मांगें माननी होंगी। इस मौके पर दीपक प्रजापति, राहुल शर्मा, नगर मंत्री आदित्य गौड़, जिला संयोजक मोहित चौहान, नगर उपाध्यक्ष चर्चित बालियान, रितेश वशिष्ठ, रविंद्र नौटियाल, गोविंद पंवार, अंशुल गुर्जर, अभिषेक चौहान, मनीष चौहान, प्रत्यक्ष तोमर, आदित्य तोमर, भूपेंद्र चौधरी, संदीप खटाना, वरुण, लक्की पुंडीर, अमन, पीयूष, रमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


--------------------------
जिला बदर पर हमले का आरोप
हरिद्वार। छात्र राहुल चौधरी पर हमले का आरोप जिलाबदर छात्र नेता पर लगा है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल को पीटा। कनखल पुलिस इस पूरे प्रकरण को विश्वविद्यालय की मैस से जुड़े मामले से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अनशनकारी छात्र गुट का दो दिन पहले विश्वविद्यालय के मैस संचालक से खाने में कीड़े निकलने के आरोप को लेकर विवाद हुआ था। तब मैस संचालक के समर्थन में जिलाबदर छात्र नेता का गुट उतर आया था। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में खुलेआम घूम रहा जिलाबदर
हैरानी की बात है कि जिलाबदर एक अपराधी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस को वह दिखाई नहीं दे रहा है। छात्र नेता भाजयुमो से जुड़ा रहा है। जिलाबदर पर कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें