फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार संसदीय सीट पर किशोर की सक्रियता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हरिद्वार से दोबारा लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी के बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर भी कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं। किशोर उपाध्याय ने भी इनकार नहीं करके कार्यकर्ताओं के हौसलों को उड़ान भर दी है।
विज्ञापन

बीती रात जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की सक्रियता और गतिविधियों के बारे में भी जाना। इस दौरान 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के बारे में भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने किशोर उपाध्याय पर दबाव बनाया कि इस बार वे खुद हरिद्वार संसदीय सीट से चुनाव लड़ें। किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से मना नहीं किया। किशोर उपाध्याय ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान का आदेश हुआ तो वे मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने अभी तक उन्हें जो भी आदेश दिया वे उसका पालन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे तो सहसपुर से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी के आदेश पर उन्होंने चुनाव लड़ा। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज का कहना है कि किशोर उपाध्याय के अध्यक्ष रहते हुए संगठन काफी सक्रिय था और कार्यकर्ताओं में जोश था। उन्होंने दावा किया कि यदि किशोर उपाध्याय चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस की जीत तय है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि किशोर उपाध्याय का प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल बेहतर रहा । किशोर उपाध्याय कांग्रेस के बेहतर प्रत्याशी साबित हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं की इस बैठक में मनोज जैन, दीपक जखमोला, नमन अग्रवाल, सुमित तिवारी, गुरजीत लहरी समेत कई अन्य कायऱकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें