फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट भूखंड का ख्वाब दिखाकर आमजन को ठग रहे बिल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर भूखंड और फ्लैट बेचने के नाम लोगों से ठगी का गोरखधंधा चल रहा है। दिल्ली में बैठकर बिल्डर आमजन की जमापूंजी हड़प रहे हैं। इसकी तस्दीक बहादराबाद थाने में बिल्डरों के खिलाफ दर्ज नौ मुकदमे कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोरलेन चौड़ीकरण का काम शुरू होने के साथ ही बहादराबाद क्षेत्र में बिल्डरों ने डेरा डाला दिया था। बड़ी-बड़ी सोसायटी और आवासीय कालोनी बेचने की एक तरह से होड़ लग गई थी। यहां प्रॉपर्टी का धंधा कर रहे अधिकांश बिल्डर दिल्ली और गाजियाबाद से ताल्लुक रखते हैं। खरीददार भी अधिकांश वहीं के होते हैं। बिल्डरों ने सोसायटी के ले आउट के दम पर ही कई फ्लैट ओर भूखंड बेच दिए। कई बिल्डर ऐसे भी रहे जिन्होंने एक ही आवासीय कालोनी को तीन नाम से बेच डाला, इस बात से पर्दा तब उठा जब पीड़ित पक्ष ने कोर्ट-पुलिस का दरवाजा खटखटाया। कई बिल्डर ने फ्लैट भूखंड बेचने के नाम पर आमजन को खासी चपत लगाई, कुछ ने भले ही मुकदमे दर्ज करा दिए। लेकिन कुछ ने तो कानूनी कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा। हाल ही में भी एक बिल्डर के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं ।
दरअसल इन शातिरों के चंगुल में आमजन बड़ी ही आसानी से फंसते है। दिल्ली एनसीआर में सोसायटी का ही चलन है और कई कई किलोमीटर का सफर तय करना रोजमर्रा का नियम है। फ्लैट भूखंड बेचने के दौरान हरकी पैड़ी को महज पंद्रह किलोमीटर होना दर्शाते है, इसलिए हर कोई इसी मोह में यहां भूखंड फ्लैट लेने के लिए राजी हो जाता है। हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध नगरी है। वे यहां आकर भौतिक रूप से देखना भी जरूरी नहीं समझते है और दिल्ली में ही डील कर लेते हैं। यही उनके लिए घातक सिद्ध होता है।
विज्ञापन

बहादराबाद थाने में बिल्डरों के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। यह मुकदमे फ्लैट और भूखंड बेचने के नाम पर रकम हड़प लेने के हैं। कुछ मुकदमों की विवेचना विशेष जांच प्रकोष्ठ भी कर रहा है।
विज्ञापन

-मनोहर सिंह भंडारी, एसओ बहादराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें