फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की कारीगरी को बढ़ावा देने को बर्तनों की लगायी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। एमएसएमई की ओर से पखवाड़ा मनाते हुए जिला उद्योग केंद्र ने जनपद के माटी कला से जुड़े कुंहारों तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार दिलाने के उद्देश्य से सिडकुल में प्रदर्शनी लगाते हुए बिक्री शुरू की है। 15 दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी में कारीगरों द्वारा मिट्टी से निर्मित बर्तनों में घड़े, हांडी, दिया, कुल्हड़, हुक्कों आदि को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सिडकुल स्थित दीप गंगा अपार्टमेंट में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र द्वारा हस्तशिल्पियों तथा अन्य परंपरागत कुटीर उद्योगों के उत्थान के लिए तथा उन्हें उचित बाजार की सुविधा दिलाए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजली रावत नेगी ने बताया कि जनपद हरिद्वार में हस्तशिल्प के अंतर्गत मुख्य रूप से विकासखंड भगवानपुर नारसन, रुड़की, लक्सर तथा खानपुर के अंतर्गत पुश्तैनी रूप से कुम्हारी कार्य किया जाता रहा है। कारीगरों द्वारा मिट्टी से परंपरागत बर्तन जैसे- घडे़, हांडी, दिये, कुल्हड़, हुक्कों आदि बनाए जाते है। इनकी मांग घटती रही तथा कुम्हारी के कार्य से जुड़े एक बहुत बड़े वर्ग ने धीरे-धीरे इस कार्य से विमुख होकर अन्य क्षेत्रों में जाना शुरू कर दिया। अब इस कला को पुर्नजिवित करने की शुरूआत जिला उद्योग केंद्र हरिद्वार द्वारा कर दी गई है। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक एसएस रावत एवं यूके तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल एचआर नौटियाल, सेवा औद्यौगिक संगठन के अध्यक्ष हिमेश कपूर तथा बडी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें