फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Panchayat Chunav: नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, पहले दिन 90 लोगो ने खरीदे जिला पंचायत सदस्य के पर्चे

Sat, 03 Sep 2022 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जनपद में 17 महीने बाद पंचायत चुनाव शुरू हो गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया छह सितंबर से आठ सितंबर तक होनी है लेकिन शुक्रवार से नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 90 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। उधर, ब्लॉकों में अन्य पदों के लिए ग्रामीणों की ओर से नामांकनपत्र लिए गए।

विज्ञापन


जनपद में 17 महीने बाद पंचायत चुनाव शुरू हो गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया छह सितंबर से आठ सितंबर तक होनी है लेकिन शुक्रवार से नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। देवपुरा हरिद्वार स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्यों के शुरू हुई नामांकनपत्रों की बिक्री में पहले दिन 90 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।

जिला कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी नलिनी ध्यानी ने बताया कि नामांकनपत्रों की बिक्री में जनपद भर में ग्राम प्रधान के 718, क्षेत्र पंचायत के 384, ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 199 ग्रामीणों की ओर से नामांकनपत्र खरीदे गए। इससे जनपद भर में पहले दिन सभी पदों के लिए 1391 नामांकनपत्र खरीदे गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय बहादराबाद के सरस केंद्र में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। इसमें पहले दिन प्रधान पद के लिए 281, क्षेत्र पंचायत के 186, ग्राम पंचायत सदस्य के 77 नामांकनपत्रों की खरीदारी हुई। कुल 544 नामांकनपत्र लोगों की ओर से लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें