फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की सदस्यता लेकर किसान मजदूरों की समस्या उठाने को आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने रोडीबेलवाला मैदान में किसान घाट पर लोगों ने सदस्यता ली। भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को उठाने का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन

रोडीबेलवाला मैदान में बुधवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि सरकारों ने किसान और मजदूरों का शोषण किया है। इसका माकूल जवाब देने का वक्त आ गया है। किसान और मजदूर उसी का साथ देंगे जो उनके हितों की बात करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने के भुगतान के साथ फसलों के उचित मूल्य निर्धारण करने को कोई ठोस नीति नहीं बन सकी। शहर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि राजनीति दलों के मुकाबले में यूनियन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत किया। प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, पुष्पेंद्र कश्यप, अर्जुन सैनी, ओमप्रकाश, रविंद्र धामा, फुरकान अहमद ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान अनीता शर्मा, ब्रह्मा देवी, मीरा देवी, मंजू सिंह, शांति अग्रवाल, कमला देवी, शांति यादव, पूनम सक्सेना को महिला कार्यकारिणी में आशीष वर्मा को नगर सचिव, सतपाल सिंह को नगर मंत्री, परमेंद्र गिरि को नगर मंत्री, ब्रजमोहन गुप्ता एवं चंद्रप्रकाश को नगर संयोजक का पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें