गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों का धरन जारी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रों का धरना और विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। छात्र प्रबंध समिति द्वारा छात्र संघ की कार्यकारिणी को भंग करने के विरोध में विवि में धरने पर बैठे रहे।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रबंध समिति ने कार्यकारिणी भंग करने का अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति एवं विभाग प्रमुख प्रभात पंवार ने समर्थन देते हुए कहा विवि प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिए छात्रसंघ पदाधिकारियों को प्रताड़ित करने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं।
कहा कि विवि प्रशासन कार्यकारिणी को भंग कर छात्रों की आवाज को दबाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए सभी प्रस्ताव वापस नहीं किए तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बता दें कि मंगलवार को भी छात्रों ने विवि के विरोध में दिनभर हंगामा काटा और तोड़फोड़ की थी। छात्रों के हंगामे के चलते पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित रहा।