फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ तक हाईटेक होगी हरिद्वार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। कुंभ 2021 तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को हाईटेक कर लिया जाएगा। इससे कोई भी व्यक्ति धारदार वस्तु या हथियार लेकर स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा। यही नहीं वाहनों में रखकर भी गेट के अंदर किसी भी प्रकार के हथियार लेकर जाना संभव नहीं होगा। इसके लिए रेलवे ने अपने स्तर पर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार रेलवे स्टेशन को आतंकवादियों द्वारा कई बार बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है, लेकिन ए श्रेणी का रेलवे स्टेशन होने के बाद भी हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कुछ आरपीएफ के जवानों और सीसीटीवी कैमरों के अलावा सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं हैं। चारों तरफ से खुले हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कहीं से भी किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान आसानी से लाया जा सकता है। इस कारण रेलवे स्टेशन की सुरक्षा हमेशा भगवान भरोसे रहती है। हालांकि अब पूर्व की घटनाओं, कुंभ 2021 और देश की सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था हाईटैक करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए कुंभ 2021 तक रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। साथ ही लगेज की स्केनिंग के लिए बैगेज स्कैनर मशीन लगाई जाएगी। इसके बाद यात्री अपने बैग में भी किसी भी प्रकार की धारदार वस्तु या हथियार स्टेशन में नहीं ले जा सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर आने और अंदर से बाहर जाने वाले वाहनों की जांच के लिए गेट पर अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त हाई क्वालिटी के 38 सीसीटीवी कैमरे रेलवे स्टेशन पर लगाए गए हैं।
टैक्सियों पर भी रहेगी पैनी नजर
अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (यूवीएसएस) के ऊपर से जैसे ही वाहन गुजरेगा तो उसके अंदर की हाई रिजॉल्यूशन की तस्वीर कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी। कुछ भी संदिग्ध पाए जाने पर आटोमेटिक अलार्म तुरंत अलर्ट कर देगा। इससे रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के निजी वाहनों और पर्यटन के वाहनों सहित टैक्सियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

भिखारियों और आपत्तिजनक तत्वों से मिलेगी निजात
वर्तमान में हरिद्वार रेलवे स्टेशन शराबियों और भिखारियों का अड्डा बना हुआ है। इस कारण यात्रियों को भी कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगने से कोई भी भिखारी और अन्य आपत्तिजनक जत्व स्टेशन में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
बैगेज स्कैनर मशीन और डीएफएमडी लगाने का प्रपोजल है। साथ ही यूवीएसएस लगाने की भी योजना है। संभवत कुुुंभ तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर, आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें