फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनखल में विवाह समारोह में भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कनखल में एक विवाह समारोह में जमकर बवाल हुआ। मामूली विवाद को लेकर दुल्हन पक्ष ने पहले बारातियों की धुनाई की। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के एक युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। रात भर पुलिस भी बारातियों घरातियों के झगड़े में ही उलझी रही।
विज्ञापन

कनखल के झंडा चौक के पास रामलीला भवन में आयोजित विवाह समारोह में किसी बात को लेकर दुल्हन पक्ष की दूल्हे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। दूल्हे पक्ष के लोगों पर दुल्हन पक्ष के लोग भारी पड़े। जैसे तैसे दोनों पक्षों के लोगों ने मामला शांत किया। फिर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। कई घंटों बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। सुबह करीब पांच बजे दूल्हे पक्ष के लोगों ने मोहल्ला लॉटोवाली में दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति के घर पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। चौपहिया वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस जब तक पहुंची तब तक आरोपी खिसक गए। इधर एक बाराती ने दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर उसके, उसकी पत्नी एवं भतीजे के साथ मारपीट कर बारात में शामिल महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप जड़ा है। उधर, दूसरे पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर आने पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें