ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बीइंग भगीरथ फाउंडेशन की ओर से नेहरू युवा केंद्र से चंडी घाट पुल तक रैली निकाली। जिसमें संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपतियों के अलावा बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुआ।
प्राचीन अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि गंगा हमारी आस्था का प्रमुख केंद्र है। गंगा को अविरल, निर्मल, स्वच्छ बनाने की यह मुहिम अवश्य ही रंग लाएगी। स्वामी आलोक गिरी महाराज और स्वामी मोतीराम ने कहा कि धर्मनगरी में गंगा के प्रति प्रत्येक आम जनमानस को जागरूक करने की यह मुहिम रंग ला रही है। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा और समाजसेवी डा. विशाल गर्ग ने कहा कि गंगा किसी धर्म विशेष की नहीं बल्कि हर व्यक्ति की है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वे गंगा को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सहभागिता दें। संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। रैली फार गंगा पंचपुरी के विभिन्न मार्गो से होते हुए चंडी घाट पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर पार्षद अनुज सिंह, मीडिया प्रभारी शिवम अरोड़ा, सोनम पाहवा, वरधा चंदवानी, सीमा चौहान, अनुषा, आशीष चौहान, अंशुल चौहान, शिवा राजपूत, विशाल गुप्ता, रजत राजपूत, गौरव अरोड़ा, विशाल ननकानी, संदीप खन्ना, उत्सव, अनुज, तन्मय शर्मा, सचिन अरोड़ा आदि शामिल रहे।