जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत की देखरेख में मानव संसाधन विकास केन्द्र में बनाए गए स्ट्रांग रूम में विधानसभावार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को प्रेक्षक और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डबल लॉक में सील किया गया।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली के सभी कनेक्शन काट दिए गए और सीलिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रभावी प्रबंध किए गए हैं।