फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया डिग्री कॉलेज का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लालढांग
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई राज्यों सहित हरिद्वार लालढांग रसूलपुर मीठीबेरी में बनने वाले राजकीय मॉडल महाविद्यालय का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पिछले क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए मॉडल कॉलेज खोलकर उनका विकास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूल भी डिजीटल तकनीक के माध्यम से दुनिया के बड़े शिक्षण संस्थानों एवं प्रयोगशालाओं से जुड़कर दक्ष हो सकेेंगे।
रविवार लालढांग क्षेत्र के रसूलपुर मीठीबेरी के लिए खास दिन था। लंबे संघर्ष के बाद यहां के लोगों को राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज की सौगात मिलने जा रही थी। लोगों को जैसे ही पता चला कि प्रधानमंत्री मोदी कॉलेज का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे तो उनकी भीड़ पंडाल की ओर उमड़ पड़ी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजकीय मॉडल कॉलेज का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने पिछडे़ इलाकों के विकास के लिए होम स्टे योजना को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने अपने साढ़े चार से अधिक साल के कार्यकाल की योजनाओं को भी गिनाया। महाविद्यालय के शिलान्यास पर उन्होंने कहा कि देशभर में स्थापित होने वाले मॉडल डिग्री कॉलेज दूरदराज व शहरों से कटे हुए क्षेत्रों में स्थापित किए जाने का उद्देश्य प्रत्येक छात्र और छात्रा को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित कराना है। ये डिग्री कॉलेज ग्लोबल एजूकेशन स्टैंडर्ड के मानकों के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। अभी तक भारत से छात्र विदेशों में अध्ययन के लिए जाते थे, लेकिन अब दुनिया के छात्र यहां शिक्षा ग्रहण करने आएंगे। इसी परिकल्पना से मॉडल डिग्री कॉलेजों की स्थापना की गयी है। उन्होंने मॉडल डिग्री कॉलेज स्थापना को नए भारत निर्माण की दिशा में बढ़ने का रास्ता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की हर वर्ग को बढ़ाने की सोच : निशंक
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सभी वर्ग को बढ़ाने की है। पूर्व की सरकारों में जहां केवल क्षेत्र विशेष के विकास की बात होती थी, अब प्रधानमंत्री ने ऐसे स्थानों को चयनित किया जहां के बच्चो से शिक्षा कोसो दूर थी। स्थानीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लालढांग क्षेत्र की जनता की आवाज प्रधानमंत्री ने सुनी है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि विकास की सोच वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा से जनता चुनने का काम करेगी। इस मौके पर राज्य मंत्री दीप्ति रावत, उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रणवीर सिंह, सीडीओ विनीत तोमर, एडीएम भगवत किशोर मिश्र, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, वरिष्ठ नेत्री कुसुम गांधी, विक्रम भुल्लर, ग्राम प्रधान जगपाल सिंह, बृजमोहन पोखरियाल, बलबीर झंडवाल, सतविंदर समेत शिक्षा अधिकारी एवं स्कूलों के बच्चे सहित आसपास के गांवों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें