फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर उतारने आई ऊर्जा निगम की टीम को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिक नगर से सटी निर्मल बस्ती में रविवार की देर शाम ट्रांसफार्मर उठाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। टीम के धक्का मुक्की होने के बाद मौके से भाग खड़ी हुई। मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व मेें बस्तीवासियों ने प्रदेश सरकार और रानीपुर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
रविवार की शाम करीब सात बजे ऊर्जा निगम की टीम रानीपुर रौ में बसी निर्मल बस्ती में पहुंची। आरोप है कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी वहां रखा ट्रांसफार्मर उठाकर ले जाने लगे। इतने में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। सूचना पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह, भेल नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक उपाध्याय समेत कई कांग्रेसी पहुंच गए और ऊर्जा निगम की कार्रवाई का विरोध किया। इधर, गुस्साए बस्तीवासियों ने ट्रांसफार्मर उठाने आए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को घेर लिया। लोगों ने भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक आदेश चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता किरण सिंह और अशोक उपाध्याय ने बताया कि ऊर्जा निगम के एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बंद की हुई है। प्रदेश सरकार के इशारे पर इस बस्ती को उजाड़ने के लिए यहां की मूलभूत सुविधाओं को हटाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सोमवार को इस मामले को लेकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगम के एसडीओ कमल सिंह ने बताया कि इस बस्ती में किसी के भी नाम भी कनेक्शन नहीं है। ऐसे में बिजली काटी गई है। ट्रांसफार्मर इसलिए हटाया जा रहा था कि आपूर्ति नहीं होने पर वह खराब हो जाएगा। उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें