फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मी और अधिकारी आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार रेंज के 17 वनकर्मियों की ओर से इस्तीफा देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब वनकर्मी और उप प्रभागीय वनाधिकारी पीटी शर्मा आमने- सामने आ गए हैं। पीसी शर्मा ने इस्तीफा दे चुके वनकर्मियों पर कई आरोप लगाए हैं। जबकि रेंजर दिनेश नौडियाल आरोपों को सिरे नकार रहे हैं।
बीते दिनों हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के एक रेंजर सहित 17 वनकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। इस मामले में वनकर्मियों के समर्थन में वन विभाग के सभी प्रमुख संगठनों ने सोमवार तक कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। डीएफओ हरिद्वार को भी उच्चाधिकारियों ने तलब किया। पूरे प्रकरण में उप प्रभागीय वनाधिकारी पीसी शर्मा से वार्ता की गई। 17 वनकर्मियों ने पीसी शर्मा पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। जबकि अब पीसी शर्मा ने भी कर्मचारियों के खिलाफ जुबानी जंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा का आरोप है कि इन कर्मचारियों का अपनी रेंज में अवैध पातन, खनन और आरा मशीन के संचालन पर कोई नियंत्रण नहीं है। जबकि रेंज के अंतर्गत कई कर्मचारी आठ साल से अधिक समय से कार्यरत हैं। यह भी आरोप लगाया कि कुछ माह पहले पथरी क्षेत्र में अवैध कटान में रेंज अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि रेंजर दिनेश नौडियाल ने सभी आरोपों को सिरे नकार दिया। उन्होंने बताया कि अवैध कार्य करने वालों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पीसी शर्मा कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित करते हैं। उन्होंने बताया कि जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे कर्मचारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। अवैध कटान के आरोप पर रेंजर नौडियाल का कहना है कि रेंज अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पीसी शर्मा ने अपने स्तर से अवैध कटान के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें