हरिद्वार। केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा और श्रमिक संगठन सीटू के देशव्यापी आंदोलन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को किसानों व मजदूरों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया। धरने की समाप्त पर दोनों संगठनों की ओर से अपनी मांगों का मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है।
धरनास्थल पर किसान सभा और सीटू के नेताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा की। उन्होंने किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और 60 साल के बाद किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन, फसलों का डेढ़ गुना लाभकार मूल्य देने, न्यूनतम मजदूरी प्रतिमाह 18000 रुपये करने, भोजन माताओं का मानदेय प्रतिमाह पंाच हजार रुपये करने, आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने आदि मांगों पर प्रकाश डाला। धरना देने वालों में किसान सभा संयोजक आरसी धीमान, सीटू के जिला महामंत्री एमपी जखमोला, राजकुमार, रकम सिंह, जयपाल सिंह, उस्मान, बलबीर सिंह, बीके सिंह, डीपी सिंह, अशोक कुमार, लोकेंद्र, सुरेंद्र कुुुमार, सतेंद्र कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुुमार, सरीश कपूर, आरपी जखमोला, सत कुमार, उदयवीर सिंह, हरिश्चंद, चंद्र सिंह रावत, लालदीन, अशोक चौधरी, केएस गुसाईं, इमरत सिंह, कय्यूूम खान, दिलदार अब्बासी आदि रहे।