फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता हत्याकांड: पुलिस को नहीं दिख रही उम्मीद की किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पत्नी की हत्या के आरोप में संदेह के घेरे में आया पति पुलिस की पहुंच से दूर बना हुआ है। पुलिस अब पति के अपने परिजन से संपर्क करने की रणनीति बनाकर इंतजार कर रही है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस के हाथ अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर बाईपास में एक बिल्डिंग में किराये पर रह रही महिला सरिता (22) का शव कमरे के अंदर मिला था। शव मिलने से कुछ समय पूर्व ही पति सूरज फरार हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। चार दिन गुजरने के बाद भी उसका पति सूरज हत्थे नहीं चढ़ सका है। मूल रूप से यूपी के गांव टोई थाना जगतपुर रायबरेली से ताल्लुक रखने वाले सूरज का गिरफ्त में आना आसान इसलिए भी नहीं है क्योंकि वह घुुमक्कड़ प्रवृति का है। दूसरा उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़कर मौके पर ही फेंक दिया था। अब पुलिस का फोकस सूरज का अपने परिजन से संपर्क करने या गांव पहुंचने पर है। एक पुलिस टीम रायबरेली में भी भेजी गई है और एक टीम सूरज के परिचितों से संपर्क कर रही है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि हरियाणा दिल्ली में सूरज के संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें