फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..अब जिला अस्पताल में बाल रोगियों को नहीं मिल सकेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी फिर से बंद हो गई है। वजह अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डा. ज्योति पाठक को देहरादून स्थित शताब्दी अस्पताल से अटैच करना है। इससे बच्चों के मर्ज दिखाने वालों को परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं अस्पताल के सर्जन 18 जुलाई तक अवकाश पर चले गए हैं। इससे अस्पताल में अब 15 दिनों तक आपरेशन नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्तपाल में बमुश्किल व्यवस्था पटरी पर लौटी थी। अस्पताल में 22 डाक्टर नियुक्त होने से 11 ओपीडी चल रही थी। अब जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डा. ज्योति पाठक को शताब्दी अस्पताल देहरादून से अटैच कर दिया है। ऐसे में जिला अस्पताल के बाल रोगियों की जांच और परामर्श नहीं मिल सकेगा। जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. अरुण पांडेय का 18 जुलाई तक अवकाश पर होने से 15 दिनों तक कोई आपरेशन नहीं हो सकेगा। जिला अस्पताल की सीएमएस डा. आरती ढौंडियाल ने बताया कि सीएमओ से आग्रह किया गया है कि जनपद में नियुक्त किसी बाल रोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल में नियुक्त कराने में सहयोग करें। वहीं अस्पताल के सर्जन 18 जुलाई के अवकाश पर है। उनके न होने से सामान्य मर्ज के आपरेशन नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

--------------
जोगेंद्र मावी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें