फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों श्रद्धालुओं की डुबकी के बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। शुद्ध ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुुओं ने गंगा घाटों पर जाकर नियत कर्मकांड भी संपन्न कराया। ज्येष्ठ मास के धार्मिक आयोजनों का आज समापन हुआ। इसी के साथ पुरुषोत्तम मास के कारण दो महीने चला भीषण गर्मी वाला ज्येष्ठ का महीना संपन्न हो गया है।
हरकी पैड़ी सहित गंगा के अनेक घाटों पर गंगा स्नान सुबह से ही प्रारंभ हो गया था। सबसे ज्यादा भीड़ हर की पैडी की ओर जाने वाले मार्गों पर थी। स्नानार्थियों ने स्नान के बाद अनेक प्रकार वस्तुओं का दान किया। आज भी छबील लगाई गई। कुशावर्त घाट पर मुंडन आदि अनेक संस्कार संपन्न कराए गए। जो श्रद्धालु गंगा की ज्येष्ठ पंचस्नानी करने के लिए एकादशी के दिन पहुंच गए थे, उन्होंने पूर्णिमा का समापन स्नान किया। कई स्थानों पर पूर्णिमा भोज भी आयोजित हुए। स्नानार्थियों ने पूर्व की भांति सर्वाधिक भीड़ राजस्थान और पंजाब से आए यात्रियों की रही। अनेक श्रद्धालु ज्येष्ठ की पूर्णिमा पर लघु यज्ञों एवं लघु उद्यापनों का आयोजन भी करते हैं। ज्येष्ठ मास का आज आखिरी दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान के साथ दो महीने करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाला ज्येष्ठ मास संपन्न हुआ। ज्येष्ठ का यह महीना एक मई को लगा था और दो महीने बाद 28 जून को समाप्त हुआ। बीच के पक्षों में संक्रांति रहित पुरुषोत्तम मास आया, जिसने भीड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें