फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब की जयंती से नगर निगम कर्मियों ने आंदोलन का बिगुल बजाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती से संगठित रहो और संघर्ष करो से प्रेरित होकर बेमियादी आंदोलन का बिगुल बजाया है।
विज्ञापन

शनिवार को मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने देवपुरा स्थित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना दिया। मंगलवार से धरना नगर निगम परिसर में दिया जाएगा। मोर्चा के पदाधिकारियों में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं होने पर रोष जताया। मोर्चा 140 संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, 50 वर्षों से जिन आवासों में निवासरत हैं उन्हें मालिकाना अधिकार देने, ठंडी व गर्म वर्दी देने, मेला भत्ता देने, अन्य निकायों की भांति 300 दिन की छुट्टी का पैैसा देने और सफाई कर्मचारियों के मृतक आश्रित की नियुक्ति का कैडर को बहाल करने आदि मांगों को लेकर लंबे समय आंदोलित हैं। कर्मचारी नेता राजेंद्र श्रमिक ने बाबा साहेब की जयंती पर भीमगोडा व हर की पैड़ी क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को छुट्टी नहीं देने की निंदा की। धरना स्थल पर आयोजित सभा को प्रांतीय नेता सुरेंद्र तेश्वर, सुनील राजौर, हंसराज कटारिया, प्रिंस लोहट, प्रवीण तेश्वर, आत्माराम बैनीवाल, अशोक, शिव कुुमार, आनंद कांगड़ा, विरेंद्र सिंह, गोपाल, सुनील, राजू, रामकुमार, राजेंद्र बागड़ी, संजय चुटैला जुगनू कांगड़ा, जीत सिंह, गगन, नाथीराम, राकेश, राजेश, राजेश छाछर, विशाल खैरवाल, सलेकचंद, मुकेश चंचल, अशोक व लक्ष्मीचंद ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें