अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देशी गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थापित माता राजराजेश्वरी गो- प्रतिष्ठान को भगवतीपुरम, कनखल से धनौरी के सोहलपुर गांव में स्थानांतरित किया गया है। गायों की बढ़ती संख्या और स्थान की कमी के चलते यह परिवर्तन किया गया है।
शनिवार को माता राजराजेश्वरी गो- प्रतिष्ठान के संचालक रुद्राभिषेक ने बताया कि देशी गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मनु मंदिर समिति की ओर से वर्ष 2016 में भगवतीपुरम, कनखल में माता राजराजेश्वरी गो- प्रतिष्ठान की स्थापना की गई थी। दो गायों के साथ शुरू किए गए प्रतिष्ठान में 20 से भी ज्यादा गायों को संरक्षित किया जा रहा है। स्थान की कमी के चलते इस प्रतिष्ठान को सोहलपुर में शिफ्ट किया गया है। बताया कि माता राजराजेश्वरी गो - प्रतिष्ठांन में उत्तराखंड की विलुप्त होती बद्री नस्ल की गायों और विशेष रुप से राठी गायों के संरक्षण पर कार्य किया जा रहा है। देशभर में भी चलाकर लोगों को देशी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के निदेशक डा. अशोक मानवी ने कहा कि मार्च माह में संस्था की ओर से गोबर- गोमूत्र से गोत्पाद बनाने के लिए 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया । जिसमें गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल से आए लोगों ने गोत्पाद के बारे में जानकारी हासिल की। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन लोगों को गायों के संरक्षण के कार्य से जोड़ा जाएगा।