अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी में गंगा समग्र यात्रा का बाबा अमीर गिरि घाट पर संत महापरुशों ने फूलमाला पहनाकर यात्रा में शामिल गंगा भक्तों का जोरदार स्वागत किया। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरि महाराज ने कहा कि मां गंगा से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। गंगा समग्र यात्रा से जन चेतना फैलाई जा रही है जो सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की यह जनचेतना रैली मील का पत्थर साबित होगी।
गंगा समग्र यात्रा के संयोजक स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह गंगा को निर्मल स्वच्छ अविरल बहने के लिए सहभागिता से कार्य करें। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि संतों महंतों के लगातार गंगा प्रदूषण मुक्ति को लेकर प्रयास प्रशसंनीय है। गंगा समग्र यात्रा में शामिल गंगा भक्तों का स्वागत करने वालों में स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी, श्रीमहंत रामगिरि, अष्टकौशल महंत हरेराम गिरि, महंत साधनानंद, महंत विनोद महाराज, स्वामी आलोक गिरि, श्रीमहंत अराधना गिरि, वीर सैन मानव, राजपाल शर्मा, पहलवान बाबा, भक्त दुर्गादास, स्वामी रावल महाराज, मनोज जखमोला, विदित शर्मा, सच्चिदानंद पांडे, सीता राघव शरण, मोहित लखेड़ा, भारत लखेड़ा, विक्रान्त भारद्वाज, सुनील जुगलान, नवीन सेमवाल, मोहित जोशी, अनूप गौड़, शैलेंद्र बहुगुणा, विक्रम नेगी, प्रभात झा, राजन बडोनी आदि उपस्थित रहे।