फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान का साक्षात स्वरूप हैं बुजुर्ग: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि बुजुर्ग साक्षात भगवान का स्वरूप हैं। उनके आशीर्वाद को भाजपा की ताकत बताते हुए उन्होंने राज्य सरकार को बुजुर्गों के प्रति पूरी तरह गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभव का लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक बुधवार को ऋषिकुल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के जोश और वरिष्ठजनों के अनुभव के संगम से ही आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के पास अनुभव का खजाना होता है।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा में सदैव संस्कारों के अनुरूप अपने बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस युग में इस प्रकार का आयोजन युवा कार्यकर्त्ताओं को संस्कारित करने का काम करेगा। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भाजपा संस्कृति व संस्कार की वाहक है। कार्यक्रम संयोजक नरेश शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों के सम्मान से युवा वर्ग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समारोह की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने और संचालन प्रांतीय भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़ ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, राकेश राजपूत, सुशील त्यागी, कुलदीप गुप्ता, जिला महामंत्री विकास तिवारी, नरेश शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गपोयल, अनिरुद्घ भाटी, देवेंद्र मनवाल, सुभाष चंद, राजेश शर्मा, अनिल मिश्रा, रवि धींगड़ा, हरजीत सिंह आदि ने संबोधित किया। समारोह में करीब पांच हजार से ज्यादा बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस दौरान रवि जैसल, दीपक गोस्वामी, कुसुम गांधी, सपना शर्मा, हेदर नकवी, हेमा मिश्रा, सुरेश गुलाटी, वंदना गुप्ता, ललिता चौहान, रामेश्वर बडौदिया, विदित शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, डा. प्रेमप्रकाश सतलेवाल, जागेराम शास्त्री, कंहैया खेवड़िया, राहुल शर्मा, लखनलाल चौहान, विजय शर्मा, श्याममल दबोड़िया, रामेश्वर दयाल, किरण जैसल, सपना शर्मा, अंजना चड्ढा, एकता सूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें