फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीवन सहयोग निधि को लेकर व्यापारियों ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान को लेकर व्यापारियों ने पहल की है। चंद्राचार्य चौक के व्यापारियों ने मध्य हरिद्वार मंडल उपाध्यक्ष मृदुल कौशिक को आजीवन सहयोग निधि के चेक सौंपे।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारियों की ओर से पार्टी हित में अपना योगदान चेक से किया गया है। आजीवन सहयोग निधि के लिए अभियान चलाए जा रहे है। कहा कि भाजपा लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर अपना योगदान देती चली आ रही है। पीएम मोदी पार्टी को लगातार गति दे रहे हैं। मृदुल कौशिक ने व्यापारियों का आभार जताया और कहा कि आगे भी आजीवन सहयोग निधि की धनराशि को एकत्र करने केे लिए निरंतर यह अभियान जारी रहेगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी लगातार कार्यकर्ताओं से सहयोग निधि के लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हैं। मृदुल कौशिक ने कहा कि पार्टी के युवा लगातार सहयोग निधि के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। चेक सौंपने वाले व्यापारियों में महामंत्री दीपक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रियव्रत गुप्ता, सतनाम भाटिया, जितेंद्र मिगलानी, संजय द्विवेदी, सुरेंद्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सिद्धेश्वर चौहान, शेखर, सचिन गांधी, योगेश वाधवा, विमल मल्होत्रा, आशीष चौधरी, अजय कुमार कुमार, संदीप कौशिक, अनूप सिंह सिद्धू, विकास कुकरेजा समेत कई व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें