फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल में 700 लोगों को लगा मुफ्त टीका.

विज्ञापन
सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की और से वैक्सीनेशन कैंप में लगी महिलाओं की लाइन । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। चिन्मय डिग्री कॉलेज सिडकुल शिवालिक नगर में आयोजित कैंप में नौकरीपेशा एवं उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों के अलावा आमजन को टीका लगाया।
विज्ञापन

कैंप में सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। कैंप में ली ग्रान इंडोएसियन कंपनी का सहयोग रहा। कैंप में 700 लोगों को वैक्सीनेशन हुआ। इनमें 378 लोग औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत वर्कर थे। 322 लोग आसपास के स्थानीय निवासी थे। टीका लगवाने वालों में 50 प्रतिशत महिलाएं रही। इस दौरान प्लांट हेड सुरेंद्र मट्टू, एचआर हेड राकेश वर्मा, कोमल ठाकुर, सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सारस्वत, सुधीर मेहता, दीपेश गर्ग, राज कुमार तिवारी, जितेंद्र दास, आलोक सारस्वत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें