अमर उजाला फाउंडेशन और साईं कुटुंब समिति शिवालिकनगर के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में 67 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं को कार्ड और प्रमाणपत्र दिए गए। रक्तदाताओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप की भी जांच की गई।
रविवार को शिवालिकनगर में तिकोना पार्क एस कलस्टर के पास साईं मंदिर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष पूनम कपिल एवं ब्लड बैंक हरिद्वार के प्रभारी डा. एसएन खान ने किया। शिविर में पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पहले लोगों में रक्तदान के प्रति भ्रांति टूट रही हैं। उन्होंने अमर उजाला के कार्यों की सराहना की। समाजसेवी डा. विशाल गर्ग ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चहिए। समिति अध्यक्ष पूनम कपिल ने कहा कि अमर उजाला की ओर से लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों और जागरूकता करने से रक्तदाताओं की संख्या बढ़ रही है। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक चौहान, अशोक ने कहा कि रक्तदाताओं के सहयोग से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डा. एसएन खान ने बताया कि रक्तदाताओं की हीमोग्लोबिन, ब्लडप्रेशर, ब्लड ग्रुप जांच के बाद ही रक्तदान कराया गया। तीनों जांच की रिपोर्ट मौके पर ही दी गई। डा. एसएन खान ने बताया कि रक्तदाओं को रक्तदान करने पर कार्ड दिया गया है। इस कार्ड से से बिना बदले ही ब्लड दिया जाएगा।
पहली बार रक्तदान करने पहुंचे
शिविर में तरुणा गुप्ता, अर्चना चौहान, चरणजीत सिंह, शिवकुमार चौहान, शिखा, विनोद कुमार सिंह, रेणु, वंशिका आदि ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के बाद उन्हें असीम अनुभूति हुई है और वे हमेशा रक्तदान करते रहेंगे।
बार-बार करते हैं रक्तदान
शिविर में पहुंचे प्रवीण कपिल, महेश प्रताप राणा, संगीत चौहान, राजीव चौहान आदि ने बताया कि वो दर्जनों बार रक्तदान कर चुके है और अन्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी करते हैं।
इन लोगों का रहा सहयोग
साईं कुटुंब समिति के अध्यक्ष पूनम कपिल, सचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, विनोद कुमार, नीतिन सिंह, सीमा राठी, सारिका गौड़, ओमप्रकाश, कविता, बबली, राकेश, अतुल, रवि वर्मा, नीतिन जय सिंह, कपिल गौड़ वंशिका, अमर सिंह, श्याम कोचर, संदीप टंडन, अजय विरमानी, अमित चतुर्वेदी, विशाल शर्मा, राहुल थापा, विशाल चौहान, मनीष छाबड़ा, हिमांशु, संजय राज, जितेंद्र, स्वेता, सुमित आदि का सहयोग किया।
ब्लडबैंक से इनका रहा सहयोग
वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डा. एसएन खान, महावीर चौहान, नीतिन शर्मा, अंजली, रैना नैयर, दिनेश लखेड़ा, डा. कीर्तिका, डा. अर्चना, डा. कल्पना, अशोक कालरा, नवीन बिंजौला, महेश कुमार, राकेश भंवर, अजित, मनोज चंद, केएम जोजफ आदि का सहयोग रहा।