फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: असम के 64 लोगों को पुलिस लाइन ले जाकर कराया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे असम के 64 लोगों को पुलिस ने सरकारी वाहनों से पुलिस लाइन पहुंचाया। जहां पुलिस के अलावा अन्य विभागों ने दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद सभी को वापस छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शनिवार को ग्राम जमालपुर कला क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह के नेतृत्व में शनिवार सुबह राजस्व विभाग और पैरा मिलिट्री फोर्स की सहायता से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान कर असम निवासी 64 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को दस्तावेज जांच के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद भेजा गया।
सभी को दस्तावेज सत्यापन के लिए पुलिस लाइन भेजा गया, जहां संबंधित विभागों ने उनकी जांच की। पूर्ति विभाग, विकास विभाग, समाज कल्याण व अन्य विभागों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित दस्तावेजों को जांचा। कुछ लोगों के अंगूठों के निशान का मिलान न होने पर उनकी जांच शुरू कर दी गई है। सभी असम के रहने वाले हैं और कूड़ा बीनने काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें