फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय अर्जित करने का सोर्स बन गया पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

नगर निगम के लिए पॉलिथीन विरोधी अभियान अतिरिक्त आय का नया साधन बनकर रह गया है। शहर में पॉलिथीन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए नगर निगम अप्रैल 2017 से अभियान चला रहा है। अब तक निगम अधिकारी पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों, रेहड़ी ठेली का चालान काटकर लगभग 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूल चुके हैं, लेकिन शहर में न तो पॉलिथीन की बिक्री रुकी और न ही उपयोग कम हुआ है। जिला प्रशासन व नगर निगम दोनों ही स्तर पर पॉलिथीन, प्लास्टिक पर बैन लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने स्वयं भी हरकी पैड़ी क्षेत्र में पॉलिथीन व प्लास्टिक बैन करने के लिए अभियान चलाया था। सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त और सफाई निरीक्षक सब अभियान से जुड़े हैं। इसके बावजूद पॉलिथीन, प्लास्टिक बेचने व उपयोग करने वाले पूरे सिस्टम को ठेंगा दिखाने में लगे हैं। जिलाधिकारी ने नए साल में सिटी मजिस्ट्रेट तथा नगर आयुक्त को पत्र भेजकर निर्देशित किया कि पॉलिथीन, प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाया जाए। इसके बावजूद हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगाघाटों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में 60 हजार की वसूली का अनुमान
जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में नगर निगम ने प्रतिदिन पॉलिथीन, प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सफाई निरीक्षकों की टीम लगा रखा है। नए साल में अब तक पॉलिथीन विरोधी अभियान से लगभग 60 हजार की वसूली होने का अनुमान है। इस अभियान लोगों को जागरूकता भी बढ़ रही है और पॉलिथीन का उपयोग पहले से बहुत कम हो गया है। जब तक पूरी तरह से पॉलिथीन व प्लास्टिक का उपयोग बंद नहीं हो जाता है तब तक अभियान चलता रहेगा। -संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें