हरिद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाओं की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में
रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था। चिलचिलाती धूप और पसीने निकालने वाली उमस के बाद भी 186 लोगों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं को डोनर कार्ड भी दिया गया। इसे वह कभी भी बिना बदले में किसी भी जरूरतमंद को ब्लड दिलवा सकते हैं।
रविवार को ज्वालापुर रेल फाटक के पास स्थित अनुराग पैलेस में अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्था ब्लड वालियंटर्स हरिद्वार, लायंस क्लब रानीपुर, रोटरी क्लब कनखल, पंजाबी महासभा, कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक, इंदिरेश अस्पताल देहरादून और आईएमए ब्लडबैंक की ओर से रक्तदान एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए डा. एसएन खान ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
आयोजकों की ओर से अनिल अरोड़ा और अनिल झाम्ब ने कहा कि शिविरों के माध्यम से एकत्रित हुए रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सभी वर्ग के रक्तदाताओं की सराहना की। डा. विशाल गर्ग, प्रवीण कुमार, रवि धींगड़ा आदि ने अमर उजाला के सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि जन समस्या उठाने के साथ अब जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का काम सबसे बड़े पुण्य का काम है।
शिविर में पहली बार रक्तदान करने पहुंचे निशांत, मनकृत सिंह, शिखर धीमान, शशवाल कपूर, शिवम आदि ने बताया कि रक्तदान करके उन्हें संतोष की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी रक्तदान करते रहेंगे और अन्य युवाओं को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। गंगा सेवा दल के विपिन गुप्ता, सुमित अग्रवाल, गौरव गोयल, ओमप्रकाश विरमानी, विकी तनेजा, मुकेश सैनी, अनूप जिंदल, डा. भविष्य ने ग्रुप में पहुंचकर रक्तदान किया। लाइफ सेवर ग्रुप से कमल राजपूत, संजू बाबा, सन्नी थापा, प्रकाश, पुष्पा थापा, मंगल थापा, अजय पाल, अमन वर्मा, सोनू थापा हर बार की तरह इस शिविर में भी रक्तदान पहुंचे।
-------------------
इन संस्थाओं के सदस्यों का रहा सहयोग
ब्लड वालियंटर्स से अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, अनिल झाम्ब, विशाल अनेजा, नरेश अरोड़ा, सुमित बंसल, राहुल मेहता, कुंवर बाली, संजीव ढल्ला, लक्ष्य नारंग, हिमांशु अरोड़ा, भरत अग्रवाल, मनोज कुमार, लायंस क्लब से अतुल जैन, रवि सिंघल, रचित अग्रवाल, अरुण मंगला, प्रदीप चौधरी, अभिषेक पारिख, रोबिन ग्रोवर, वीके चड्ढा, एचएस उत्पल, आरके गुप्ता, रोटरी क्लब से अनुराग झा, मानवेंद्र पाठक, प्रदीप तोमर, अनिल केशवानी, आशीष सपरा, वासुआनंद, प्रेम अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, डा. विशाल गर्ग, डा. सरिता अग्रवाल, पंजाबी महासभा से अमर कुमार, परमानंद पोपली, प्रवीण कुमार, रवि धींगड़ा, सतीश भाटिया, राकेश मल्होत्रा, सुनील अरोड़ा, विकी तनेजा, किशोर अरोड़ा, कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति के नारायण आहूजा, दीपक सेठी, सचिन अरोड़ा, डा. पवन, डा. राजीव चौधरी का योगदान रहा।
----------------------
ब्लडबैंक की टीम में यह रहे शामिल
शिविर में जिला ब्लडबैंक की टीम में डा. एसएन खान, डा. विकास दीप, महावीर चौहान, रैना नैयर, हरीश सेमवाल, रजनी चौधरी, राणी जितवाण, चीकू कालरा, महेश कुमार, नीतिन शर्मा, जानकी, शुभम सैनी, जानकी, अमिका नैयर, शावेज आलम, प्रेरणा गोसाई, गौरव आदि शामिल रहे।
----------------
शिविर में इन्होंने किया रक्तदान
अनुराग झा, राजकुमार मुखर्जी, डैनी चावला, मोहित शर्मा, संजीव कुमार, विशाल अरोड़ा, निशांत, योगेश चौहान, संजय, शिखर धीमान, हिमांशु, पुनीत कुमार, भारत भूषण तनेजा, अतुल कुमार जैन, रवि सिन्हल, अनुज जिंदाल, विपिन गुप्ता, राजकुमार, गौरव गोयल, शशवाल कपूर, मनकृत सिंह, राजेश सिंह, रचित अग्रवाल, अमर कुमार, भारत, आशीष टंडन, अभिषेक पारिख, रोहित अग्रवाल, कमल, रोबिन, चक्षु गोयल, विनित कुमार, ललित मिगलानी, राजन मेहता, सोनू, संजीव कुमार, संदीप पाहवा, मयंक, धीरज छाबरा, शरद कुमार, शिवकुमार, दीपक कुमार, सौरभ वर्मा, गगन बजाज, नीरज, मनवर सिंह, संतोष कुमार, चेतन, प्रवेज आलम, गगन, दीपक कुमार, दिव्यांश, अमित ग्रोवर, पवन गुप्ता, कैलाश सिंह, वैशाली, विजय लक्ष्मी, रविकांत शर्मा, उस्मान, विवेक रस्तौगी, अजय शर्मा, मनोज सिंह चौहान, प्रदीप अग्रवाल, एमएस भंडारी, अनिल झाम्ब, आशीष रावत, सूरज मिश्रा, हिमांशु अरोड़ा, हरीश कुमार, अनिल सिंह चौहान, रोहित खंडूजा, कैलाश चंद, राकेश त्यागी, उदित सिखौला, प्रवीण खुराना, राजू, सन्नी थापा, दामिनी, आर्ची, अंकित, योगेश धीमान, गौतम प्रशांत, कमलकांत, बीएस मिश्रा, रुपेश गुप्ता, सुशांत नैथानी, शिवम गोयल, विवेक कुमार, पंकज चौहान, मनोज, रोहित सती, अक्षय सती, राहुल सती, रवि कुमार, अनुराग अग्रवाल, अंकित गुप्ता, जकतार सिंह, दीपक गुलाटी, रोहन, मंगल थापा, हिमांशु शर्मा, चंद्र शेखर, पंकज पारासर, राघव शर्मा, अमित कौशिक, विमल बजाज, बलविंदर नरुला, अमर स्वामी, समीर अब्बासी, अमरदीप, मयंक रावत, राजेश कुमार यादव, संजय कुमार, मुकेश कुमार, उमेश सिंह कठैत, सावेज अली, शिवम, सागर, प्रवीण कुमार, सचिन कुमार, विपिन, अखिल भारती चौहान, वसीम अहमद, संजीव चौहान, श्रुति, सुरेंद्र मेघा, हिमांशु सैनी, दीवाकर, पुष्पा थापा, प्रहलाद सिंह, हिमानी पंत, संतोष वर्मा, महेंद्र अरोड़ा, महेश, मुकेश, सुमित शर्मा, रितिक देशवाल, अरविंद, घनश्याम अरोड़ा, देवेंद्र तनेजा, ओमप्रकाश, उत्तम सिंह, अतुल राघव, मंगल सिंह, विकास शर्मा, अजय, आशीष धारीवाल, समीर गुप्ता, सूरज चौधरी, तुषार शर्मा, नदीम, सद्दाम, हिमांशु शर्मा, संतोष अरोरा, पंकज कुमार, हरप्रीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील अरोड़ा आदि शामिल हुए।