फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव स्थगित करने पर अध्यक्ष पहुंचा आत्मदाह करने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा के दिन होने वाले छात्र संघ के युवा महोत्सव को स्थगित करने से नाराज छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर पेट्रोल से भरी बोतल लेकर कुलपति आवास पर पहुंच गए और आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। विवि प्रशासन ने छात्रों को बमुश्किल शांत कराया और कुलपति ने पेट्रोल की बोतल अपने कब्जे में ली।
गुरुकुल कांगड़ी विवि प्रशासन की ओर से 30 अप्रैल को युवा महोत्सव करने के लिए लिखित सूचना छात्र संघ को दी गई थी। विवि प्रशासन ने युवा महोत्सव स्थगित कर दिया। विवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार का कहना था कि 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा का स्नान पर्व है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने युवा महोत्सव में पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए युवा महोत्सव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवा महोत्सव स्थगित होने की सूचना पर छात्र संघ विक्रम भुल्लर पेट्रोल की भरी बोतल लेकर अपने समर्थक छात्रों के साथ कुलपति आवास पर पहुंच गए। यहां पर छात्र संघ अध्यक्ष ने 30 अप्रैल को युवा महोत्सव कराए जाने की बात कहते हुए अपने समर्थक छात्रों के साथ जमकर हंगामा किया। तय तिथि पर कार्यक्रम नहीं कराने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। विवि प्रशासन ने 30 अप्रैल को युवा महोत्सव करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने खुद पर आग लगाने की बात कहते हुए पेट्रोल से भरी बोतल को हाथ में उठा लिया। कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार, कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा, प्रो. ईश्वर भारद्वाज, प्रो. डीएस मलिक आदि ने छात्र संघ अध्यक्ष को पेट्रोल छिड़कने से रोककर शांत कराया।
छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर का कहना है कि युवा महोत्सव की सभी तैयारियों कर ली गई थी। विवि प्रशासन की ओर से युवा महोत्सव के लिए उपलब्ध कराए गए करीब तीन लाख रुपये भोजन व्यवस्था, पंडाल और अन्य व्यवस्था में खर्च किया जा चुका है। सभी युवा महोत्सव में आने अतिथियों और हजारों छात्रों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। ऐसे में युवा महोत्सव को स्थगित करने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन

...................
30 अप्रैल को शहर में बुद्ध पूर्णिमा का स्नान पर्व है। ऐसे में स्नान पर्व को सकुशल संपन्न करने लिए अन्य जिलों से पुलिस फोर्स हरिद्वार में मंगवाई जा रही है। जिसके चलते गुरुकुल कांगड़ी विवि में 30 अप्रैल को होने वाले युवा महोत्सव में पुलिस फोर्स भिजवाना संभव नहीं है।- ममता वोहरा, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें