अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। सभी स्कूलों में प्री क्लास से लेकर इंटरमीडिएट तक प्रवेश लेने को रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। अब अभिभावक भी स्कूलों में जाकर वहां के माहौल और फीस स्ट्रक्चर आदि की जानकारी करने में जुटे हैं।
शहर के पब्लिक स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया की घंटी बज चुकी है। सभी स्कूलों में फॉर्म बिक्री करने शुरू करते हुए अंतिम तिथि की सूचना जारी कर दी है। कुछ स्कूल में एडमिशन शुरू भी हो चुके हैं। अभिभावक भी नामांकन पूर्व की तैयारी पूरी में जुटे हुए हैं, ताकि समय आने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो। स्कूलों में नामांकन के लिए फार्म जमा करने के दौरान जमा किए जाने वाले डाक्यूमेंट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। कुछ स्कूलों में प्रवेश के लिए एंट्रेस एग्जाम होगा, इसके लिए अभिभावक बच्चों को स्टडी कराने में जुटे हैं। घरों का माहौल भी बदला-बदला सा है। जहां छोटे बच्चे हैं और उनकी उम्र इस बार एडमिशन कराने की हो गई है, वह स्कूलों में जाकर वहां के माहौल और फीस स्ट्रक्टर आदि की जानकारी जुटा रहे हैं। सभी अभिभावकों की चाहत बड़े और नामचीन स्कूलों में एडमिशन कराने की होती है।
डीपीएस एवं डीएवी में प्रक्रिया पूरी
शहर के नामचीन स्कूल डीपीएस एवं डीएवी में प्रवेश प्रक्रिया कराने को प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पिछले महीने में ही ऑनलाइन आवेदन कराए गए थे और प्रवेश प्रक्रिया कराने को तैयारी चल रही है। डीएवी के प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने बताया कि इस साल केवल नर्सरी की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया होगी, जिसके लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य केसी पांडेय ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब लिस्ट जारी करने को काम चल रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी।
यह डाक्यूमेंट कर ले कंपलीट
एडमिशन कराने के लिए सबसे जरूरी आधार कार्ड हो गया है। आधार कार्ड बच्चे के साथ अभिभावकों को भी जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट भी जरूरी है, जो नगर निगम या अस्पताल का होना चाहिए। इससके अलावा फैमिली फोटो, बच्चे की फोटो, पूर्व के स्कूल का टीसी आदि जरूरी है।