फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूती से लड़ेगे निकाय चुनाव, प्रदेश सरकार को बताया फेल - सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आगामी निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती से जनता के बीच अपना पक्ष रखेगी।
बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में सपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने कहा की मौजूदा बीजेपी सरकार आयोगों के भरोसे अपना कार्यकाल पूरा करना चाहती हैं। जबकि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाले त्रिवेंद्र सरकार में भ्रष्ट नौकरशाहों को संरक्षण दिया जा रहा है। किडनी कांड व एनएच-74 की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गैरसैण को राजधानी बनाने के लिए गंभीर नही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई हैं। दिन- दहाड़े कचहरी प्रांगण में गोलीबारी हो रही हैं, अल्पसंख्यकों व दलितों पर अत्यचार हो रहे हैं। गन्ना किसानों का 86.6 करोड़ बकाया, पर्वतीय क्षेत्रों में नाबार्ड व बैंक किसानों को सुगमता में ऋण उपलब्ध नहीं कराने सरकार की नाकामी को दर्शाती है। पलायन नियंत्रण, स्थानांतरण नीति, शिक्षको के ड्रेस कोड लादकर मुख्य मुद्दों से भटकाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा. राजेंद्र पाराशर, महानगर अध्यक्ष लव कुमार, कोल यादव, पं कपिल शर्मा, श्रवण शंखधर, रईस अहमद, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की महानगर कार्यालय ललतारौ पुल पर निकाय चुनावों को लेकर हुई बैठक में सपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लडे़गी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव संबधित दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें