फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख घरों तक 2022 में नल से पहुंचेगा जल

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के 488 गांव में अगस्त 2022 तक घर-घर पानी पहुंच जाएगा। केंद्र ने इसके लिए शुरुआती तौर पर 600 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जबकि, 29 करोड़ रुपये अभी और आवंटित किए जाने हैं। मौजूदा वक्त में पेयजल निगम की निर्माण शाखा समेत तीन एजेंसी योजना पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत हर घर को एक रुपये में कनेक्शन देने की योजना है। हरिद्वार जनपद में कुल दो लाख 68 हजार आठ सौ 58 परिवार चिह्नित हैं। योजना के तहत पेयजल ट्यूबवेल, टैंक बनाने और लाइन बिछाने का काम किया जाना है। जिले में योजना को पूरा करने के लिए पेयजल निगम, पीआईयू अमृत रुड़की और जल संस्थान को जिम्मा सौंपा गया है। साल 2019 से शुरू हुई इस योजना के तहत अभी तक 45525 पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 116 गांव में काम जारी है। अन्य गांव में पानी घर-घर तक पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। संवाद
इन गांवों में खर्च होने हैं पांच करोड़
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल के लिए जिले के भोगपुर, आदर्श टिहरी नगर, लालढांग, श्यामपुर गाजीवाली और अतमलपुर बोंगला में करीब प्रति गांव पांच करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जबकि, अन्य गांव में आठ से 30 लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन

इन गांव में सबसे ज्यादा खर्च
रोशनाबाद -10 करोड़ 43 लाख रुपये
रावली महदूद - 13 करोड़ 38 लाख रुपये
जमालपुर - 10 करोड़ रुपये
सुल्तानपुर आदमपुर - 7 करोड़ 97 लाख रुपये
खेड़ी शिकोहपुर - 6 करोड़ 87 लाख रुपये
सरकार ने योजना के तहत निर्धारित परिवारों को पेयजल कनेक्शन देकर उनके घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य दिसंबर 2022 तय किया है। जबकि, इस लक्ष्य को अगस्त 2022 में ही पूरा करने की कोशिश हैं। कुल 370 डीपीआर में 355 के लिए 600 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। 25 पर मंजूरी मिलनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

- मोहम्मद मिसम, नोडल अधिकारी एवं ईई, पेयजल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें