फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर से 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के हजाराग्रंट में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 60 किलो संदिग्ध प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मामले में आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया केजे शनिवार को मुखबिर खास से सूचना मिली कि हजाराग्रंट निवासी नुसरत उर्फ मोटा अपने घर में प्रतिबंधित मांस रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। घर से लगभग 60 किलो मांस बरामद हुआ। मौके पर ही क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन सैनी को बुलाकर मांस का निरीक्षण कराया गया। प्रारंभिक जांच में मांस प्रतिबंधित जंगली पशु का होने की आशंका जताई गई। इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी नुसरत उर्फ मोटा मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें