फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने दी परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। विवि में छात्रों और इससे पूर्व कई दिनों तक चले शिक्षकों के आंदोलन के चलते विवि में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। अब छात्रों ने मांगें पूरी न होने पर परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष लोकेंद्र प्रसाद कुकरेती और एबीवीपी पदाधिकारियों के नेतृत्व में विवि के छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर विवि परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अध्यक्ष लोकेंद्र प्रसाद कुकरेती ने कहा कि विवि में छात्रों के मूल अधिकारों का हनन किया जा रहा है। छात्रों ने शिक्षण सत्र शुरू होते ही अगस्त माह में विवि प्रशासन को शिक्षकों की कमी से अवगत करा दिया गया था। इसके बाद भी छात्र कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने कई बार विवि के कुलपति और कुलसचिव को ज्ञापन देकर अंशकालिक शिक्षकों को रखने की मांग की थी। बावजूद इसके विवि में अंशकालिक शिक्षकों को नहीं रखा जा रहा है। जिसके चलते छात्रों का अभी कोर्स वर्क भी पूरा न हो पाया है। विवि के कईं विभाग एक ही शिक्षक के भरोसे चले रहे हैं। कईं पाठ्यक्रमों में तो एक भी शिक्षक शिक्षक नहीं है। इस अवसर पर छात्र कल्याण परिषद के कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, कार्यकारी सदस्य अंकित शर्मा ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान दिग्विजय तिवारी, गौरव, विशाल, नीरज, राजेश, रोहित, गगन, वीरेंद्र, ललित, शिखा सैनी, रूबी, रूसी भारती, अंजू, अंकित, आलोक, देवेंद्र, पूजा, राहुल पाल, पुष्कर, रेश्मा, राम प्रकाश, आशीष, अंकुर, विनय कुमार, विजय, आनंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें