फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर डिपो की बस में मृतवस्था में मिला सीआईएसएफ जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार बस स्टैंड पर टनकपुर डिपो की बस में सीआईएसएफ का जवान मृत मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हरिद्वार पहुंची टनकपुर डिपो की बस में सवार सीआईएसएफ जवान काफी देर गुजरने के बाद भी जब नीचे नहीं उतरा तब चालक परिचालक ने उसे हिलाया ढुलाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया न होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जवान को जिला अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पड़ताल में मृतक की पहचान मलकीत (46) पुत्र दयाल सिंह निवासी मोगोपोली खारपुर कटनागल जिला अमृतसर पंजाब के रुप में हुई। सीओ सिटी परीक्षित कुमार ने बताया कि मृतक सीआईएसएफ जवान धारचूला पिथौरागढ़ में तैनात था। उन्होंने बताया कि मलकीत छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें