फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चलाए जा रहे टूर एंड ट्रेवल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिमांशु भट्ट
हरिद्वार। जनपद में पर्यटन विभाग में केवल 143 ट्रेवल एजेंसियां ही पंजीकृत हैं। जबकि शहर में छह सौ से अधिक ट्रेवल्स एजेंसियां हैं। कई व्यापारियों ने चाय की दुकान और ढाबों में ही ट्रेवल्स एजेंसियां खोली हैं। विभाग ऐसे अवैध ट्रेवल्स के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली 2016 के अंतर्गत सभी ट्रेवल एजेंसियों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के कोई भी व्यक्ति ट्रेवल्स संचालित नहीं कर सकता। नियमावली लागू होने के दो वर्ष बाद भी हरिद्वार में केवल 143 ट्रेवल एजेंसिया ही पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

धार्मिक महत्व होने के कारण हरिद्वार शहर में हर साल करोड़ों यात्री आते हैं। चारधाम के लिए जाने वाले भी हरिद्वार होकर ही जाते हैं। ऐसे में यहां ट्रेवल एजेंसियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई। आलम यह है हरिद्वार पोस्ट ऑफिस से देवपुरा के बीच हर गली में ट्रेवल एजेंसिया खुल गई हैं। विभाग कुछ माह पहले गैर पंजीकृत एजेंसियों को नोटिस भी दे चुका है। बावजूद इसके व्यवसायी ट्रेवल एजेंसी का पंजीकरण कराने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे।

ट्रेवल्स एजेंसियां नहीं कर रहे मानक पूरे
नियमावली के तहत ट्रेवल एजेंसियाें में यात्रियों व पर्यटकों के बैठने और फोन करने जैसी सुविधा होना अनिवार्य है। लेकिन हरिद्वार में कई ट्रेवल एजेंसियों के बाद बैठने तक ही सुविधा नहीं है। कुछ एजेंसियां तो रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सहित अन्य स्थानों पर अपना विजिटिंग कार्ड देकर यात्रियों से संपर्क साधते हैं। कुछ एजेंसियाें के बोर्ड तक नहीं हैं। ऐसे में एजेंसियों का पता लगान के पर्यटकों को समस्या होती है। कई बार यात्रियों से धोखाधड़ी भी हो जाती है।


उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली के अंतर्गत ट्रेवल एजेंसी का पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण किए चल रही एजेंसियों को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस के बाद भी रजिस्ट्रेशन न कराने पर आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अगवत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सीमा नोटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी

एसोसिएशन धोखाधड़ी करने वाली एजेंसियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाती रही है। प्रशासन की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पर्यटन विभाग को गैर पंजीकृत एजेंसी संचालकों के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए।
- सुमित श्रीकुंज, महामंत्री टूर एंड ट्रैवल्स् एसोसिएशन, हरिद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें