फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री विहार के लोगों में सड़क खोदकर छोडने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गायत्री विहार कालोनी के लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि ग्रामीण निर्माण विभाग के ठेकेदार ने 15 दिन से सड़क खोदकर छोड़ रखी है। ऐसे में लोग पानी के लिए भी परेशान हैं। गायत्री विहार कालोनी की कई गलियों का पुनर्निर्माण नगर निगम की पांच करोड़ रुपये के अवस्थापना निधि से होने वाले कार्यों में शामिल है।
विज्ञापन

लोगों की मांग थी कि कालोनी में पेयजल किल्लत को देखते हुए सड़क बनाने से पहले पानी की पाइप लाइन डाली जाए। जब लोगों ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार आगे खड़े होकर सड़क खुदाई का विरोध किया तो सत्ताधारी के नेता मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सड़क खोदकर दो इंच की पाइप लाइन डलवा दी। इस लाइन को डाले और सड़क को उखाड़े 15 दिन से अधिक का समय हो गया है। कालोनी निवासी विनोद गौतम, मुकेश दिवान, तरुण राजपूत, राजकुमार नायडू, जमना दास आदि का कहना है कि पाइप लाइन डालने के बाद लोगों के कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं, जिससे लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोग चाहते हैं कि पहले पानी की लाइन डाली जाए फिर सड़क बनाई जाए। इन लोगों को आरोप है कि नेताओं ने अपने एक चहेते प्राइवेट प्लंबर को कनेक्शन के लिए भेजा, जो 800 से 2000 रुपये प्रति कनेक्शन मांग रहा है, जिसको देने के लिए लोग तैयार नहीं हैं। उनकी मांग है कि जिस विभाग ने कनेक्शन काटे हैं वही जोड़ कर भी दे। उनकी यह भी मांग है कि पाइप लाइन सुरक्षित रहे इसके लिए उसको कम से कम दो फीट की गहराई में डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें