फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की आईडी हैक कर छात्रा को भेजे अभद्र संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। इंजीनियरिंग के छात्र की फेसबुक आईडी हैक कर उसकी सहपाठी को अभद्र संदेश भेजने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने छात्र की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। मूल रूप से आगरा के एयर फोर्स स्टेशन का रहने वाला अभिषेक एक कालेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। छात्र का आरोप है कि उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई और उसकी सहपाठी को अभद्र संदेश उसकी आईडी से भेजे गए है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर आईडी हैक करने के पीछे कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें