फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिना बिल के लाया जा रहा 45 किलोग्राम पनीर कराया नष्ट

विज्ञापन
दूध और पनीर आदि के सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी और टीम के अन्य सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए गए सैंपलिंग और चेकिंग अभियान में बिना बिल के लाया जा रहा संदिग्ध 45 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। दूध और पनीर के सैंपल भी भरे गए। इससे मिलावट कर बाजारों में खाद्य सामग्री बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य आयुुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व योगेंद्र पांडेय के साथ सुबह लक्सर रोड जगजीतपुर पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बाहरी राज्यों और लक्सर क्षेत्र से आने वाले दूध और पनीर के वाहनों को चेक किया गया। टीम की ओर से दूध के तीन और पनीर के दो सैंपल जांच के लिए भरे गए।
पांचों सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन सप्लायरों को फूड लाइसेंस और आवश्यक अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया। दूध, पनीर सप्लायरों को फूड लाइसेंस की कॉपी वाहनों पर प्रदर्शित करने और तापमान प्रणाली में ही दूध औैर दूध उत्पादों को सप्लाई करने के निर्देश दिए गए। बिना बिल के मिले पनीर को मौके से हटवाकर नष्ट करा दिया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि अब होली पर्व और रमजान तक चेकिंग और सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें