फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी पत्रकारिता का इतिहास लेखन गुरुकुल के बिना संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। आईटीवी नेटवर्क के मुख्य संपादक प्रख्यात पत्रकार अजय शुक्ला ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का विशेष स्थान रहा है। गुरुकुल ने हमेशा मूल्यपरक पत्रकारिता की अलख देश में जलाई है। हिंदी पत्रकारिता का इतिहास लेखन गुरुकुल कांगड़ी विवि के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विवि के स्थापना दिवस के प्रथम संवाद सत्र में गुरुकुल कांगड़ी विवि और हिंदी पत्रकारिता विषय पर बोलते हुए मुख्य वक्ता अजय शुक्ला ने कहा कि वर्तमान स्थिति में पत्रकारिता और आधुनिक तकनीकी के साथ समावेशी होने की आवश्यकता है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में आचार्य प्रो. विष्णु दत्त राकेश ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने देश में नैतिक मूल्यों की पत्रकारिता की स्थापना की। गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रों और आचार्यों में हमेशा से उच्च नैतिक मूल्य रहे हैं और जिसका प्रभाव यहां के छात्रों पर हमेशा रहा है। आचार्य विष्णुदत्त राकेश ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता की आचार संहिता का पालन नहीं हो रहा है। जब तक आप अपने पेशे के प्रति ईमानदार नहीं हो सकते, तब तक आप अपने देश के प्रति भी ईमानदार नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें