फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के व्यापारी ने होटल में जहर खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

देहरादून के एक व्यापारी ने उत्तरी हरिद्वार स्थित होटल में जहर खाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने कर्ज होने के चलते परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की की जानकारी परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देहरादून के निरंजनपुर माजरा क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी निवासी दिलीप सिंह (47) पुत्र प्रेम चंद ने बुधवार की शाम हरिद्वार पहुंचकर सप्तऋषि के पास स्थित एक होटल में कमरा बुक कराया। बृहस्पतिवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने चेकआउट के समय करीब 12 बजे दरवाजा खटखटाया। कई बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सप्तऋषि चौकी प्रभारी पवन डिमरी और अन्य सहकर्मियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर देखा तो दिलीप कुमार बेड पर मृत अवस्था में थे। चौकी प्रभारी पवन डिमरी ने बताया कि मृतक के बेग से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में व्यापार में ज्यादा कर्ज हो जाने की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी थी। साथ ही मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस के अनुसार होटल के रजिस्टर में लिखवाए गए पते के आधार पर मृतक के परिवार को सूचना दी गई। जिस पर परिजन बृहस्पतिवार की शाम हरिद्वार पहुंचे। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिलीप की देहरादून में इलेक्टॉनिक्स सामान की दुकान बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें